साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद मीरान का निधन

जाने माने तमिल लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित तोपिल मोहम्मद मीरान का शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 74 वर्षीय मीरान कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

मीरान के परिवार में उनकी पत्नी जलीला मीरान और दो बेटे हैं।

मीरान ने अपने उपन्यास साइवू नारकली (झुकी हुई कुर्सी) के लिये 1997 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने छह लघु कथाएं, पांच उपन्यास लिखे और कई अनुवाद कार्य किये।

एमडीएमके के संस्थापक वाइको ने मीरान के निधन पर शोक जताया है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *