लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राहुल गांधी के नागरिकता को गृह मंत्रालय में शिकायत करने के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है. एक तरफ राहुल गांधी की नगरिकता मामले में गृह मंत्रालय 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के नोटिस के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, राहुल गांधी को जन्मजात भारतीय होने का दावा कर रहे हैं
वहीं, गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस मामले पर नोटिस जारी कर अब पत्रकारों से बातचीत में इसे ऐक्शन लेने की सामान्य प्रक्रिया बतला रहे हैं. हालांकि, अभी तक मामले में कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं आये हैं. आगे यह देखना लाजिमी होगा कि राहुल की नागरिकता को लेकर विवाद कहां तक जाती है और इससे भी अहम बात ये कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नागरिकता को लेकर क्या स्पष्टीकरण देते हैं?