वनडे इंटरनेशनल में तीन डबल सेंचुरी बनाने का अद्भुत रिकॉर्ड रखने वाले रोहित शर्मा का आज बर्थडे है. रोहित आज 32 साल के हो गए. वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है.
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हिटमैन कहा जाता है. उनका जन्म 30 अप्रैल, 1987 महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. वनडे में तीन बार डबल सेंचुरी बनाने वाले रोहित एक खिलाड़ी के साथ-साथ एक सफल कप्तान भी हैं. उनकी शनदार कप्तानी के चलते ICC वर्ल्ड कप 2019 में वह भारत के उपकप्तान चुने गए हैं.
रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह दिसंबर (13 दिसंबर 2015) में ही विवाह बंधन में बंधे थे. वनडे में रोहित का तीसरा दोहरा शतक उनकी शादी की दूसरी वर्षगांठ पर आया. उस डबल सेंचुरी के दौरान मोहाली के स्टेडियम में मौजूद रीतिका भावुक हो उठी थीं.