कन्हैया कुमार ने बेगूसराय सीट से दाखिल किया पर्चा

जेएनयू के नेता रहे कन्हैया कुमार ने बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. नामांकन भरने के बाद कन्हैया कुमार ने पहला रोड शो किया.

इस रोड शो के दौरान कन्हैया का समर्थन करने गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवानी, जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद, नजीब अहमद की मां और गुरमेहर कौर आदि बेगुसराय पहुंचे थे.

बिहार की बेगूसराय सीट पर सियासी पारा चढ़ चुका है. इस सीट पर तीन बड़ी पार्टियों ने अपने ताकतवर उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी की टिकट पर गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं गठबंधन कि ओर इस सीट पर आरजेडी के तनवीर हसन मैदान में हैं.

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के डॉ. भोला सिंह ने जीत दर्ज की थी और तनवीर हसन महज 58,335 वोट से हार कर दूसरे पायदान पर रहे थे.

बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *