छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भाजपा के काफिले पर विस्फोटक हमला, MLA समेत 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला कर दिया. यह हमला माओवादियों ने आईईडी के द्वारा किया है. जिसमें बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी की मौत हुई है.

वहीं आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से विधायक के साथ काफिले में मौजूद 3 निजी सुरक्षाकर्मियों व एक वाहन चालक की मौत हो गई. हमले के बाद यहां बड़ी तादाद में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की टीमों को बड़ी तैनात कर दिया है,

घटनास्थल के आसपास के सभी इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है. और हमलावरों की तलाश में यहां पर सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है.

इस घटना के बाद देश के पीएम मोदी ने ट्वीटर के माध्यम से खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि

छत्तीसगढ़ में हुए माओवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में शहीद जवानों के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है और शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *