लोकसभा चुनाव के महासमर में आज रैलियों का शुक्रवार रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहाँ आज तीन रैलियां की तो वहीँ राहुल गाँधी भी पीछे नहीं रहे. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी गाजियाबाद रोड शो करने पहुंची.
प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनकी एक झलक पाने को जन सैलाब उमड़ पड़ा. सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए प्रियंका गांधी ने लोगों से हाथ मिलाया और लोगों ने उनके साथ सैल्फी भी ली. रोड शो आरंभ करने से पहले प्रियंका गांधी ने अमर शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. वह बाकायदा चप्पल उतार कर प्रतिमा तक पहुंची और अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद रोड शो आरंभ किया.
प्रियंका गांधी के साथ गाजियाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी डौली शर्मा भी थीं. इस दौरान चौकीदार चोर है के जमकर नारे लगाए गए. रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा वह तमाम लोग थे जो कि उनकी झलक पाने के लिए पहुंचे थे.
इस रोड शो में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गाँधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा किपीएम दुनियाभर घूम आए हैं, जापान गए वहां गले लगे, पाकिस्तान गए वहां बिरयानी खाई, चीन गए वहां गले गले, लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है?
#WATCH Congress General Secretary for UP East, Priyanka Gandhi Vadra, speaks on PM Modi, says …dunia bhar ghoom aaye hain. Japan gaye wahan gale lage, Pakistan gaye wahan Biryani khaayi, China gaye wahan gale lage. Lekin Varanasi ke ek gareeb parivaar se gale lagte dekha hai? pic.twitter.com/k7ntq4zYy4
ANI UP (@ANINewsUP) April 5, 2019
बता दें कि पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं, 11 अप्रैल को देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा.