एक महीने में 20 साल की मां ने दिया तीन बच्चों को जन्म

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : बांग्लादेश में एक ऐसी घटना घटी है जिससे वहां के चिकित्सा जगत के साथ-साथ आम लोग भी चकित हैं। यहां 20 साल की एक लड़की ने 26 दिन बाद जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है।पहले बच्चे के जन्म के समय डॉक्टरों को जुड़वां बच्चों का पता नहीं चल पाया था।क़रीब एक महीने बाद आरिफ़ सुल्ताना नाम की इस लड़की ने सिजेरियन से अन्य जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल तीनों बच्चे और मां सही सलामत हैं।

उनका इलाज करने वाली डॉ. शीला पोद्दा ने बताया कि, पहली डिलीवरी के बाद उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वो बच्चे के जन्म देने के बाद भी गर्भवती थीं।26 दिन बाद अचानक कुछ परेशानी हुई और वो हमारे पास आई।

ग़ौरतलब है कि आरिफ़ा सुल्ताना का पहले बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। हांलाकि उनका यह बच्चा समय से पहले जन्मा था। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुलर्भ घटना है क्योंकि महिला के अंदर दो गर्भाशय हैं। आरिफ़ा शारशा के श्यामलागाछी गांव की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *