नई दिल्ली : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की की प्रभारी बनने के बाद आज प्रियंका गाँधी ने अपने भाई व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा किया, साथ ही प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि, अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री होंगे।
Congress workers in Amethi welcome Priyanka Gandhi Vadra on her arrival. pic.twitter.com/lqUOKi1zOy
ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2019
प्रियंका गांधी ने अमेठी में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तंज़ कसते हुए कहा कि, अमेठी हमारा और राहुल गांधी का घर है। यहां के लोग हमारे परिवार हैं, हम बचपन से यहां आते रहे हैं और हमारा यहां के लोगों से घरेलू रिश्ता है और हमेशा रहेगा। बाक़ी नेता चार दिन के लिए आते हैं और चकाचौंध बिखेर कर चले जाते हैं। वो केवल चुनाव लड़ने आते हैं उनका अमेठी के लोगों से दिली रिश्ता कभी नहीं रहा है। आप लोग ऐसे नेताओं से सावधान रहना। ये लोग अमेठी रायबरेली की योजनाओं को छीनकर ले जाते हैं।
ग़ौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने आज अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कालेज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव का मंत्र दिया है।