चीन से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. लेकिन हैरानी की बात यह की दोनों बच्चे का पिता अलग-अलग है. दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला अपने बच्चों के नाम के रजिस्ट्रेशन के लिए शियामेन पुलिस के पास गए.
जानकारी के मुताबिक वहां पर महिला से दोनों बच्चों का डीएनए रिपोर्ट मांगा गया. डीएनए टेस्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला ने अपने पति को धोखा देकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध स्थापित किया था.
इस बात का खुलासा होते ही डॉक्टर्स भी अचंभित हो गए. वहीं महिला के पति को जैसे इस बात का पता चला तो वह पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की बात को स्वीकार कर लिया.