नई दिल्ली : बीते सोमवार रात मुंबई से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। 263 यात्रियों को ले जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की खबर मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट के पायलट को बम की धमकी का अलर्ट मिलने के बाद इसकी आपात लैंडिग कराई गई।
Mid-air bomb hoax on Mumbai to Singapore-bound Singapore Airlines flight
Read @ANI Story | https://t.co/9o1wNyXdVO pic.twitter.com/3DA5VKRTRz
ANI Digital (@ani_digital) March 26, 2019
ग़ौरतलब है कि भारतीय समयानुसार सोमवार रात करीब 11:35 बजे इस SQ423 फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद एयरलाइन्स को फोन पर विमान में बम होने की सूचना मिली। बाद में विमान की सिंगापुर एयरफोर्स की मदद से सुबह करीब 8 बजे सुरक्षित तरीके से चांगी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई।