#नवरात्र 2019 : 6 अप्रैल से शुरू चैत्र नवरात्र

नई दिल्ली : हिंदू धर्म के अनुसार नया साल चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। इस साल चैत्र नवरात्र 6 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। यूं तो साल में दो बार नवरात्र आते हैं लेकिन दोनों ही नवरात्र का महत्व और पूजा विधि अलग है। नवरात्र में देवी मां की आराधना करने से मां भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। इस दौरान भी मां की पूजा के साथ ही घट स्थापना की जाती है। आइए हम बताते हैं कि इस साल किस दिन, कौन-सा नवरात्र पड़ेगा।

नवरात्र तिथि

पहला नवरात्र 6 अप्रैल शनिवार को

दूसरा नवरात्र 7 अप्रैल रविवार को

तीसरा नवरात्र 8 अप्रैल सोमवार को

चौथा नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार को

पांचवां नवरात्र 10 अप्रैल बुधवार को

छष्ठ नवरात्र 11 अप्रैल वीरवार को

सातवां नवरात्र 12 अप्रैल शनिवार को

अष्टमी 13 अप्रैल शनिवार को

नवमी 14 अप्रैल रविवार को

ग़ौरतलब है कि इस साल 6 अप्रैल शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में 6 बजकर 9 मिनट से लेकर 10 बजकर 19 मिनट के बीच घट स्थापना करना बेहद शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *