चेन्नई ( एजेंसी ) : लोकसभा के पहले चरण के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। लोकसभा चुनाव में पिता की सियासी राह पर अगली पीढ़ी चलने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को एक बार फिर तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पी चिदंबरम यहां से सात बार चुनाव जीत चुके हैं।
Tamil Nadu: Karti Chidambaram files nomination for the Sivaganga parliamentary constituency as the Congress candidate. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/yy3z5q41DK
ANI (@ANI) March 25, 2019
ग़ौरतलब है कि बीजेपी का एआईएडीएमके के साथ गठबंधन जबकि कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन हुआ है। शिवगंगा की सीट पर सीधे कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है। इस बार उनका इस सीट पर कार्ति चिदंबरम का सीधा मुकाबला बीजेपी के एच राजा से है.
बता दें कि कार्ति चिदंबरम और उनके पिता पी चिदंबरम एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपी हैं। कार्ति पर आरोप है कि INX मीडिया को 2007 में 305 करोड़ रुपए का विदेशी धन प्राप्त करने में एफआईपीबी की मंजूरी में अनियमितता की गई है। इस दौरान कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। बीते साल फरवरी में ईडी ने INX मामले में ही कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।