बिहार : भारतीय जनता पार्टी के बागी सांसद और कुछ दिन पहले ही पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने कीर्ति आजाद को दरभंगा की सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया है। ये सीट राजद के खाते में चली गयी है और अब यहां से राजद का प्रत्याशी चुनावी मैदान में हुंकार भरेगा।
बताते चलें कि कीर्ति आजाद का परिवार पहले भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था। लिहाजा उन्होंने इसे अपनी घर वापसी बताया था।
ग़ौरतलब है कि कीर्ति आजाद ने कांग्रेस पार्टी इसी शर्त पर ज्वाइन की थी कि उन्हें दरभंगा की सीट से टिकट दिया जाएगा। हालांकि अभी कई अन्य सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी है। बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच 20 और 9 सीटों का बंटवारा हुआ है।