पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की किडनी की बीमारी के कारण जेल में हालत बिगड़ गई है. एक दिन पहले उनके परिवार ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी.
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में रविवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो की बेटी मरियम नवाज ने देश के गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने पर यहां कोट लखपत जेल में शरीफ के निजी चिकित्सक अदनान खान के साथ उनसे मुलाकात की। इसके बाद मरियम ने शनिवार को उनकी खराब होती सेहत के बारे में ट्वीट किया।
शरीफ (69) गत वर्ष दिसंबर से ही जेल में बंद हैं। वह अल अजीजिया स्टील मिल घोटाला मामले में सात साल कैद की सजा काट रहे हैं।
अपने पिता से मिलने के बाद मरियम ने ट्वीट किया कि उनकी किडनी की बीमारी तीसरे चरण पर पहुंच गई है और उन्हें बांह में दर्द महसूस होता है।
मरियम ने ट्वीट किया, कल हुई खून की जांच से पता चला कि उनका क्रिटनिन स्तर बढ़ गया है जिसका मतलब है कि उनकी किडनी की स्थिति खराब हो गई है। उनकी किडनी की बीमारी पहले ही तीसरे चरण पर है। कमर में दर्द बना रहता है।
Just got back after meeting MNS. His doctors concern was not unfounded. The blood tests done yesterday reveal a further raise in his CREATININE levels which means his kidney function has deteriorated. His kidney disease is already at stage 3. The pain in the flanks persists. pic.twitter.com/5kdSLKxjTG
Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) March 23, 2019
मरियम ने यह भी कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनसे नवाज की बीमारी का पता लगाने और उनके निजी चिकित्सक की मौजूदगी में इलाज करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ को जेल में भेजने का अनुरोध किया गया है।
In view of deterioration of MNSs renal function, authorities are arranging for a specialist to examine/evaluate him at the jail today. Presence of MNSs personal physician during the examination is vital. A written request to the Home Office in this regard has been dispatched. pic.twitter.com/zwgvIdOVPD
Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) March 23, 2019
दोनों ने करीब दो घंटे तक मुलाकात की जिस दौरान शरीफ ने बताया कि उनका खून का नमूना लिया गया है और उन्हें रिपोर्टों के बारे में भी सूचित किया गया है। उन्होंने अपनी किडनी की बीमारी के बारे में भी बताया।
इस बीच, जेल के बाहर एकत्रित हुए पीएमएल-एन कार्यकर्ताओं ने मरियम के पहुंचने पर पार्टी के नारे लगाए और जेल की इमारत के बाहर लगाए बैरिकेड हटाने शुरू कर दिए। बाद में वे मरियम के अनुरोध पर पीछे हट गए।
भाषा