इन पांच चिजों को सिर के पास रख कर सोने से टूटते हैं रिश्ते

सोने के समय बहुत से लोग अपने तकिये के नीचे पैसे, पर्स, व दवाइयां इत्यादि रख कर सोते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार, ऐसे कई चीजें हैं जो आपके तकिये के नीचे रखने से नकारात्मक उर्जा का प्रवाह करती है जिसकी वजह से आपके पार्टनर के साथ कलेश और झगड़े को बढ़ावा देते हैं जिससे आपका रिश्ता टूटने की संभावना बढ़ जाती है.

पर्स

सोते वक्त कभी भी सिरहाने के नीचे पर्स नहीं रखना चाहिए. धन यानि लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी में होता है. इसलिए पर्स को हमेशा अलमारी में रखकर ही सोएं. तकिये के नीचे पर्स रखने से आपका बेवजह का खर्च बढ़ता है और साथ ही घर में कलेश भी बढ़ता है.

दवाइयां

बहुत सारे लोग रात को सोते समय दवाइयों को खाकर अपने तकिये के नीचे रखकर सो जाते हैं. वास्तु के अनुसार इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है. इसलिए आज के बाद ऐसी गलती न करें.

चाबियां

अगर आपको भी चाबियां साथ में लेकर सोने की आदत है तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें. वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से घर में पैसों की किल्लत होती है.

फुटवियर

बहुत सारे लोगों को अपने बेड के आस पास जूते-चप्पल उतारकर सोने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसलिए कभी भी बिस्तर के आस-पास फुटवियर उतारकर न सोएं.

पानी से भरा बरतन

सोते वक्त अपने सिराने के आस-पास पानी का बर्तन रखकर न सोएं। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग उत्पन्न होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *