फिर से मोदी को पीएम बनाने के लिए महिलाओं ने किया यज्ञ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2019 लोकसभा चुनावों में फिर से जीत की कामना करते हुए शहर की महिलाओं के एक समूह ने शनिवार को शनि भगवान का यज्ञ आयोजित किया. महिलाओं का यह समूह चाहता है कि धरतीपुत्र मोदी लोकसभा चुनाव में फिर से बड़े अंतर से जीतें और पुन: प्रधानमंत्री बनें

आयोजकों ने कहा कि शहर के कपोदरा इलाके में सिद्ध कुटीर में ताप्ती नदी के तट पर 108 शनि महायज्ञ के पहले दिन 500 से अधिक महिलाएं एकत्रित हुईं. कार्यक्रम के आयोजक स्वयंसेवी संगठन नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश सचिव रेखा रावल ने कहा, करीब 532 महिलाएं शनि महायज्ञ में भाग ले रही हैं. यह यज्ञ दो दिन चलेगा.
भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *