ख़ुद को सेना समझना बंद करे ‘मोदी सरकार’ : अखिलेश

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी सरकार खुद को भारतीय सेना समझना बंद करें।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि, हमारे सशस्त्र बलों के बलिदान पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

लोकतंत्र में राजनेताओं के प्रश्न पूछना हमारा मौलिक अधिकार है।

इस सरकार को भारतीय सेना होने का नाटक करने से रोकने की आवश्यकता है। राजनेता जो कहते हैं कि उनसे पूछताछ नहीं किया जा सकती, वे खतरनाक हैं।

The sacrifices of our Armed Forces should never be questioned.

To ask questions of politicians in a democracy is our fundamental right.

This government needs to stop pretending to be the Indian Army. Politicians who say they cannot be questioned are dangerous.
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 22, 2019

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी नेता और ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान के बालाकोट में की गई भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। जिसका विरोध सरकार के मंत्रियों की ओर से लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *