‘अलीबाग से आया है क्या’ डॉयलग को बैन करने की याचिका

महाराष्ट्र में रहने वाले अलीबाग के निवासी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अलीबाग से आया है क्या? के चर्चित डॉयलग को अपमानजनक बताते हुए बैन करने की मांग की है. आपको बता दें, आमतौर पर इस वाक्य का इस्तेमाल सीधे तौर पर किसी को मुर्ख बताने के किया जाता है. जिसका सीधा मतलब होता है – क्या आप मूर्ख हो?।

याचिका के मुताबिक, इस वाक्य का इस्तेमाल महाराष्ट्र में आमतौर पर लोगों को बेवकूफ या अनुभवहीन बताने के लिए किया जाता है। इस जनहित याचिका को अलीबाग में रहने वाले राजेंद्र ठाकुर ने दायर किया है। राजेंद्र पूर्व कांग्रेस विधायक मधुकर ठाकुर के बेटे हैं।

ठाकुर का कहना है कि ये कहावात अनुचित और अपमानजनक है जो कि अलीबाग के लोगों को अनपढ़ बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।इस याचिका पर दो सप्ताह बाद सुनवाई शुरू होने की संभावना है। याचिका में कहा गया है कि अलीबाग को प्राकृतिक सुंदरता के साथ प्रकृति ने नवाजा है।

इतिहास, संस्कृति, उद्योग, पर्यटन, चिकित्सा सुविधाओं, प्रकृति और शिक्षा से भरपूर ऐसी समृद्ध पृष्ठभूमि होने के बावजूद, अलीबाग के लोगों को अनपढ़ कहकर उपहास करना बेहद आपत्तिजनक है।ठाकुर ने अदालत से आग्रह किया है कि राज्य अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे इस कहावत का उपयोग करने से बचें।

उन्होंने अदालत से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है कि फिल्में, टीवी धारावाहिक आदि, जिसमें इस कहावत को इस्तेमाल किया गया है, उन्हें सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट न दे।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *