बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
बसपा प्रमुख ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी स्टार प्रचारक बनाया है। आकाश युवा चेहरा हैं और वे पार्टी से नौजवानों को जोड़ने का काम करेंगे।
पहले चरण के लिए बनाए गए स्टार प्रचारकों में मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा,आकाश आनंद, आर.एस कुशवाहा, समसुद्दीन राईन, राजकुमार गौतम, नरेश गौतम, सुरेश कश्यप, महिपाल सिंह माजरा, जनेश्वर प्रसाद, राजकुमार, प्रेमचंद्र गौतम, सतपाल पीपला, कमल सिंह राज, मुरारी लाल केन, दिनेश काजीपुर, रवि जाटव, रणविजय सिंह और पूजन प्रसाद शामिल हैं।