पुलवामा पर पाक के साथ खड़े चीन ने कहा संकट के समय में दोस्त की करेंगे मदद

भारत में पुलवामा समेत कई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के आड़े आने वाले चीन ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर खड़े होकर यह साफ कह दिया है कि वह संकट के समय पूरी तरह अपने इस दोस्त की मदद करेगा.

हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पुलवामा हमले पर बैठक की थी. चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बीजिंग में चीन-पाकिस्तान रणनीतिक संवाद के तहत मिले.

आपको बता दें, उनकी यह मुलाकात चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव को चौथी बार रोकने के एक हफ्ते बाद हुई है.

इस बैठक के दौरान वांग ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया में या क्षेत्र में चीजें किस तरह बदलती हैं. चीन पूरी मजबूती से पाकिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, आजादी व सम्मान के साथ खड़ा रहेगा. इतना ही नहीं, वांग ने कहा कि यह एक शांतिपूर्ण और स्थायित्वपूर्ण दक्षिण एशिया, इलाके के सभी देशों के हित में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *