द.अफ़्रीकी देशों में ‘अदाई तूफ़ान’ का क़हर

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : दक्षिण अफ़्रीकी देशों में अदाई तूफ़ान ने अपना क़हर मचा रखा है। इस तूफ़ान में लगभग 1000 के मरने की आशंका जताई जा रही है।

दक्षिण अफ़्रीकी देश मोज़ाम्बिक के राष्ट्रपति फ़िलिप न्यूसी ने कहा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि, सोमवार को हवाई सर्वे में उन्हें कई शव पानी में तैरते दिखे। मरने वालों की संख्या 1000 तक पहुंच सकती है।

अदाई तूफ़ान तटीय शहरों में पिछले गुरूवार को ही पहुंचा था। तूफ़ान के दौरान हवा की रफ़्तार 177 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

वहीं संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम से जुड़े गेराल्ड बॉर्के ने बताया कि, कोई भी इमारत सलामत नहीं बची है. संचार माध्यम ध्वस्त हो गए हैं. सड़कों पर बिजली के खंबे गिरे पड़े हैं। घरों की छतें और दीवारें ढह गई हैं और बहुत सारे लोग बेघर हो गए हैं।

CHIPINGE ONLY
15OO0 households affected
600 families homeless
The following bridges damaged:
1-Dakate
2-Samhutsa
3-Chipangai
4-Chimukunda
5-Small Bridge at Tanganda
Pipes washed away so there is no piped water in Chipinge.
Hospital now attending to fractures
Ministry of Information, Publicity & Broadcasting (@InfoMinZW) March 19, 2019

ख़बरों की माने तो ब्रिटेन की सरकार ने मोज़ाम्बिक और मलावी को 80 लाख डॉलर की मानवीय मदद देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *