पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपने धर्म पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती दी कि वे मंत्रोच्चार में उनसे प्रतिस्पर्धा करें.
ममता ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जबकि भाजपा आम चुनावों से पहले राम मंदिर के मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर रही है.