कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार अभियान पर मंगलवार को तंज करते हुए आरोप लगाया कि वह चौकीदार होने का नाटक कर लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं.
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के बाद मोदी सरकार के पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है और इसलिए वह ऐसे अभियान का सहारा ले रही हैं.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मोदी अपने ब्रांड को फिर से बेचने की कोशिश कर रहे हैं जो पहले ही फ्लॉप हो चुका है और इसलिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए अब उसकी पैकेजिंग, नाम एवं रंग बदल दिया है.