‘आप’ के ख़िलाफ़ ‘शीला’ ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने तीनों प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों ( देवेंद्र यादव, हारुन यूसुफ और राजेश लिलोथिया ) के साथ बैठक अपने आवास पर बुलाई है।

Delhi Congress Chief Sheila Dikshit has called for a meeting of three state working presidents Devender Yadav, Haroon Yusuf and Rajesh Lilothia, at her residence.
ANI (@ANI) March 19, 2019

राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को दंगल चल रहा है। कांग्रेस का एक धड़ा AAP के साथ गठबंधन का पक्षकार है, तो दूसरा धड़ा विरोध कर रहा है। कांग्रेस के कई नेता AAP के साथ गठबंधन की सलाह दे चुके हैं। जिसमें पीसी चाको लगातार बयान दे रहे हैं।

पीसी चाको ने कहा कि, जहां तक ​​मुझे पता है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेता हैं जो सोचते हैं कि बीजेपी को हराना पार्टी की तात्कालिक जिम्मेदारी है, इसके लिए हमें AAP के साथ गठबंधन करना चाहिए, यही नेताओं की सोच है।

आगे उन्होंने कहा कि, हमारे अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ दिनों में निर्णय लेंगे, और कार्यसमिति द्वारा तय की गई हमारी पार्टी की नीति उन दलों के साथ गठबंधन के लिए है, जो भाजपा के विरोध में हैं। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के नेता भी कांग्रेस के इस नीतिगत फैसले का पालन करेंगे।

PC Chacko, Congress: Our president Rahul Gandhi will take decision in few days time, & the policy of our party as decided by working committee is to go for alliance with the parties who are opposed to BJP. I hope Delhi leaders will also follow this policy decision of the Congress https://t.co/HeOZiG5llf
ANI (@ANI) March 19, 2019

ख़बरों की माने तो शीला दीक्षित पीसी चाको के बयान से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखती हैं। वह पहले भी AAP के साथ गठबंधन का विरोध करती रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उनके आवास पर होने वाली बैठक के बाद उनका क्या निर्णय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *