कोई भी ‘मुख्यमंत्री’ बनने की खुशी न मनाए : प्रमोद सावंत

पणजी : गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने सभी समर्थकों से अपील की है कि कोई भी उनके मुख्यमंत्री बनने की खुशी ना मनाए और न ही कोई गुलदस्ता भेंट लेकर मिलने के लिए आए।

उन्होंने कहा कि, हम कल फ्लोर टेस्ट के लिए जा रहे हैं। इस सरकार में 2 डिप्टी सीएम होंगे – विजय सरदेसाई और सुदीन धवलीकर। ओर मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि 7 दिन के शोक काल में मुझे बधाई या फूल देकर स्वागत न करें।

Goa Chief Minister Pramod Sawant: We are going for the floor test tomorrow. There will 2 deputy CMs in this government- Vijay Sardesai and Sudin Dhavalikar. And I request all the people to not congratulate me or welcome me with flowers during the 7-day mourning period. pic.twitter.com/984g6UohEV
ANI (@ANI) March 19, 2019

बताते चलें कि प्रमोद सावंत ने बीते मंगलवार देर रात को पणजी स्थित गोवा सचिवालय में मुख्यमंत्री की शपथ लेकर पदभार संभाला है। उन्होंने अपनी बराबर वाली कुर्सी पर मनोहर पर्रिकर की तस्वीर रखी है।

ग़ौरतलब है कि पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया था। लेकिन कांग्रेस को सफलता नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *