बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की बहू थामेंगी प्रियंका का हाथ, बीजेपी को बताया ठग

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बीजेपी के घर में बड़ा सेंध लगाती दिख रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा के सियासत में एंट्री से बीजेपी विपक्षी नेताओं के कांग्रेस से गठजोड़ का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय की बहू अमृता पाण्डेय प्रियंका गांधी का हाथ थामने का फैसला किया है.

प्रियंका गांधी पूर्वी यूपी की प्रभार बनाये जाने के बाद इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं. उन्होंने अपने चुनावी यात्रा की शुरुआत प्रयागराज से की है जहां से प्रियंका बोट पर सवार होकर आज काशी पहुंचेंगी.

उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है. इस कड़ी में मंगलवार को प्रियंका गांधी से मिर्जापुर के चुनार में मुलाकात करेंगी. शाम पांच बजे उनकी मीटिंग फिक्स है.

दरअसल, अमृता पांडेय का ससुराल भले ही बीजेपी की राजनीतिक विचाराधार से जुड़ा हो, लेकिन उनका मायका कांग्रेसी रहा है. ऐसे में एक तरह से वो अपनी घर वापसी कर रही हैं. अमृता कहती हैं कि बीजेपी ने ब्राह्मण ही नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों को ठगने का काम किया है. युवा, किसान और व्यापारी सभी परेशान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *