कांग्रेस की वजह से पिछड़ा रहा अरुणाचल प्रदेश: रिजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के 40साल के कुशासन की वजह से अरूणाचल प्रदेश देश से सबसे पिछड़े राज्यों में बना रहा.

अरूणाचल प्रदेश के रहने वाले इस भाजपा नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान देने के कारण ही पूर्वोत्तर अब भारत का महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बन रहा है.

रिजीजू ने कहा, राहुल गांधी ने कहा कि केवल कांग्रेस ही अरूणाचल प्रदेश का विकास कर सकती है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि बीते 40सालों में कांग्रेस का अरूणाचल प्रदेश में शासन रहा है,

तो भारत में यह राज्य सड़कों, संचार, हवाई सेवाओं, रेलवे, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक मानकों पर पिछड़ा क्यों बना रहा?

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा है.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *