लंदन में नीरव मोदी के खिलाफ वारंट जारी, हो सकती है इंडिया वापसी

सोमवार को अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन की एक अदालत ने दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी जारी कर दिया है.

अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन के एक मामले में उसे (नीरव मोदी) प्रत्यर्पित करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध के जवाब में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही स्थानीय पुलिस (लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है.

गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जायेगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी.

आपको बता दें, ब्रिटेन के एक अख़बार में हाल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के आलीशान घर में रह रहा है और नये हीरा कारोबार में लगा है.

अख़बार की ओर से जारी एक वीडियो में नीरव को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाया गया था.

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *