गोवा के CM मनोहर पर्रिकर के निधन पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

गोवा के CM मनोहर पर्रिकर का आज शाम निधन हो गया. 63 वर्षिय् पर्रिकर कैंसर पीड़ित थे जिसका इलाज वो भारत से लेकर अमेरिका तक कई अस्पतालों में करा चुके थे. पर्रिकर पिछलो दिनों ही अमेरिका से इलाज कराकर भारत लौटे थे.

अमेरिका में एक हफ्ते तक उनका इलाज चला था इससे पहले भी पर्रिकर तकरीबन एक महिने इलाज के ही सिलसिले में अमेरिका में रह कर आये थे. लेकिन आज शाम ही इस गंभीर बिमारी से जंग हार गए.

उनके निधन पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीटर के जरिए दुख जताते हुए लिखा कि मेरे प्रिय मित्र और गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ. वह अपनी ईमानदारी, निष्ठा और सादगी के लिए जाने जाते थे.

उन्होंने बड़ी लगन के साथ देश और गोवा राज्य की सेवा की. उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.Deeply saddened and pained by the demise of my dear friend & Chief Minister of Goa, Shri Manohar Parrikar. He was known for his honesty, integrity and simplicity. He served the nation and the state of Goa with great diligence. My heartfelt condolences to his bereaved family. Chowkidar Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 17, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *