शनिवार को दादर में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 के बाद भारत के लोग कराची, लाहौर और रावलपिंडी समेत पड़ोसी देश पाकिस्तान के अन्य शहरों में बस सकेंगे और अपना कारोबार भी शुरू कर सकेंगे.उन्होंने इतिहास का ज़िक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान समेत अब जो भी क्षेत्र है उसे 1045 ई. तक हिंदुस्तान कहा जाता था.
उन्होंने ने दावा किया, लोग कहते हैं कि 1947 से पहले कोई पाकिस्तान नहीं था। 1045 ईसवी तक इलाके को हिंदुस्तान कहा जाता था। यह साल 2025 के बाद फिर से हिंदुस्तान बनेगा. आप 2025 के बाद कराची, लाहौर, रावलपिंडी या सियालकोट में बसने या कारोबार शुरू करने पर विचार कर सकते हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत या अविभाजित भारत सिद्धांत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, दिल्ली ने यह सुनिश्चित किया कि बांग्लादेश में ऐसी सरकार हो जो हमारे पक्ष में हो.इंद्रेश ने जम्मू कश्मीर पर केंद्र के कड़े रुख की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राजनीतिक इच्छाशक्ति में आए बदलाव का नतीजा है.
(भाषा)