भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

अमेरीका में रह रहे भारतीय मूल लोगों ने स्वदेश के प्रति अपने राष्ट्रभक्ति भाव को प्रकट करते हुए पुलवामा हमले को लेकर सैकड़ों की तादाद में भारतीय-अमेरिकी लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया है. इतना ही नहीं, इन लोगों ने वैश्विक समुदाय से इस्लामाबाद को अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने तथा आतंकवाद को प्रायोजित करने को लेकर जिम्मेदार ठहराने की मांग भी की है.

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में रह रहे भारतीय लोगों ने शनिवार को लगभग 300 की संख्या में एकत्रित होकर कश्मीर घाटी से विस्थापित कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान पर आतंकवादी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगाया और शनिवार दोपहर ह्यूस्टन के मुख्य स्थानों पर जमकर प्रदर्शन किया.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए हमले को प्रदर्शनकारियों ने भारत की संप्रभुता पर हमला बताया.इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे, जिन पर डाउन विद पाकिस्तान,ग्लोबल टेररिस्ट स्टेट-पाकिस्तान, टेरर हब लिखा हुआ था. विरोध प्रदर्शन में पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अत्याचार का मुद्दा भी उठाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *