नई दिल्ली ( एजेंसी ) : इज़राइल ने गाज़ा में लगभग 100 चरमपंथी ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले करने का दावा किया है। इसकी जानकारी इज़राइल डिफेंस फ़ोर्सेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडलर पर ट्वीट कर साझा की है।
We can confirm that the rockets fired from #Gaza at #TelAviv earlier tonight were launched by the Hamas terrorist organization.
Israel Defense Forces (@IDF) March 15, 2019
इज़राइली सेना का कहना है कि उन्होंने चरमपंथी समूह हमास के एक मुख्यालय को निशाना बनाकर गुरुवार रात को यह हमला किया था। उन्होंने ये हमले अवीव पर हुए दो रॉकेट हमलों के जवाब में किए गए हैं जिनके पीछे हमास का हाथ था।
We hit 100 Hamas military targets in Gaza in response to the rockets they fired at Israeli civilians. Among them:
• Underground rocket manufacturing site
• HQ responsible for orchestrating Hamas terrorism in Judea & Samaria
• Hamas center of unmanned aerial aircraft#StopHamas pic.twitter.com/Iy3DwpNpTU
Israel Defense Forces (@IDF) March 15, 2019
वहीं दूसरे ट्वीट में इसराइली सेना ने कहा कि, देश के एरियल डिफेन्स सिस्टम ने गज़ा की तरफ से दाग़े गए दोनों रॉकेटों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर उन्हें नष्ट कर दिया था। उन्होंने 0.36 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया जिसमें तेल अवीव के ऊपर सायरनों की आवाज़ सुनी जा सकती है।
हमास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आधी रात के कुछ देर बाद, इसराइली जेट्स और हेलिकॉप्टर्स ने गज़ा में हमास के सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
वहीं, हमास का कहना है कि तेल अवीव रॉकेट हमले के पीछे उनका कोई हाथ नहीं है।