डीएमके ने तमिलनाडु इरोड निर्वाचन क्षेत्र के लिए ए गणेशमूर्ति को किया उम्मीदवार घोषित

द्रमुक की सहयोगी डीएमके ने तमिलनाडु में 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में इरोड निर्वाचन क्षेत्र के लिए पूर्व सांसद ए गणेशमूर्ति को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

गणेशमूर्ति दो बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 12वीं लोकसभा (1998) में पलानी और 2009-2014 के दौरान इरोड का प्रतिनिधित्व किया था।

एमडीएमके संस्थापक वाइको ने यहां एक बयान में कहा, गणेशमूर्ति द्रमुक नीत धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन की ओर से एमडीएमके उम्मीदवार के तौर पर इरोड से चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा में तमिलनाडु की 39 सीटें हैं।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *