UP में BJP के साथ अपना दल, मिली दो सीटें

UP में BJP के साथ अपना दल, मिली दो सीटें

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (एस) को मनाने में क़ामयाब रहा है, दोनों दलों अपना सफ़र साथ-साथ जारी रखा है।

इसकी जानकारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट पर साझा की है। अमित शाह ने ट्वीट में लिखा कि,फिर एक बार-मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा-अपना दल गठबंधन उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव साथ-साथ लड़ेगा।

अपना दल प्रदेश की दो सीटों पर चुनाव लडेगा, जिसमे श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी और दूसरी सीट पर दोनों दलों के नेता बैठकर चर्चा करेंगे।

फिर एक बार-मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा-अपना दल गठबंधन उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव साथ-साथ लडेगा।

अपना दल प्रदेश की दो सीटों पर चुनाव लडेगा, जिसमे श्रीमती @AnupriyaSPatel जी मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी और दूसरी सीट पर दोनों दलों के नेता बैठकर चर्चा करेंगे। pic.twitter.com/kBbuAyBs7m
Amit Shah (@AmitShah) March 15, 2019

अपना दल की नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से औपचारिक भेंट की। इस भेंट के दौरान उनके पति तथा उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल शामिल रहे। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी और दूसरी सीट पर दोनों दलों के नेता बैठकर चर्चा करेंगे।

अमित शाह के इस ट्वीट के साथ ही अपना दल को एनडीए गठबंधन के तहत मिलने वाली सीटों को लेकर भी सस्पेंस खत्म हो गया। बताते चलें कि बहुत दिनों से अपना दल (एस) बीजेपी से नाराज चल रहा था। उसका आरोप था कि गठबंधन में पार्टी नेताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा। जिसके बाद बात ये भी आई की अपना दल कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *