नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ( प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश ) ने अहमदाबाद में मंगलवार के दिन अपनी पहली रैली को संबोधित करने के बाद, देर रात एक के बाद एक दो ट्वीट कर ट्वीटर पर पदार्पण किया। सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका गाँधी ने ट्वीट किया है। बीते महीने फरवरी में प्रियंका ने ट्वीटर की दुनिया में कदम रखा था। प्रियंका ने अपने पहले ट्वीट में साबरमती को याद करते हुए लिखा कि, साबरमती की साधारण गरिमा में सत्य सदा जीवित रहेगा।
In the simple dignity of Sabarmati, the truth lives on.
Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2019
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने अपने दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी की एक सूक्ति को साझा किया है।
मैं हिंसा का विरोध करता हूं, क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थायी होती है। लेकिन इससे जो हानि होती है वह स्थायी होती है -महात्मा गांधी
I object to violence because when it appears to do good, the good is only temporary; the evil it does is permanent.
Mahatma Gandhi pic.twitter.com/bxh4cT3Y5O
Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 12, 2019
बताते चलें कि कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली बार बीते मंगलवारके दिनही अपना पहला भाषण दिया। गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस कार्य समिति ( CWC ) की बैठक के बाद हुई रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया था। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने देश की जनता से जागरुक रहने का आह्वान किया था।
प्रियंका गांधी वाड्रा अब तक सात लोगों को फॉलो कर रहीं हैं। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गाँधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ मध्यप्रदेश से कांग्रेस सांसद ज्योतिराजे सिंधिया शामिल हैं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को ट्विटर पर करीब 2 लाख 41 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं।