बिहार: अहियापुर की तमन्ना हाशमी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में उनके द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गाँधी ने जैश – ए – मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को मसूद अजहर जी कहा था। कोर्ट ने 16 मई को अगली सुनवाई का आदेश दिया है।
Bihar: Tamanna Hashmi from Ahiyapur, has filed a complaint in a court in Muzaffarpur against Congress President Rahul Gandhi over his remark where he referred to JeM chief Masood Azhar as Masood Azhar Ji. Court has ordered next hearing on 16 May.
ANI (@ANI) March 12, 2019
दरअसल, राहुल गाँधी बीते सोमवार दिल्ली के इंदिरा गाँधी इनडोर स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पुलवामा हमले का ज़िक्र करते हुए वह भाजपा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाकार अजीत डोभाल पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जैश – ए – मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को मसूद अजहर जी कहा था।