पीएनबी घोटाले का भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के लंदन में मौजूदगी की ख़बर के बाद भारत की सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी और नीरव मोदी में समानता का आरोप लगाते हुए दावा ठोक दिया कि एक दिन दोनों को न्याय के सामने घुटने टेकने होंगे.
राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लंदन में भगोड़े नीरव मोदी का वीडियो उसके और उसके भाई प्रधानमंत्री मोदी के बीच की खास समानता को दिखाता है. दोनों ने भारत को लूटा और दोनों को मोदी कहा जाता है. उन्होंने दावा किया, दोनों किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार करते हैं. दोनों को लगता है कि वे कानून से ऊपर हैं. दोनों न्याय का सामना करेंगे.
दरअसल, ब्रिटेन में खुले घूम रहे नीरव का वीडियो आजकल सियासत का केंद्र बन गया है जिसमें नीरव एक अख़बार के रिपोर्टर द्वारा सवाल पुछने पर बार-बार नो कमेंट कहता दिखाई दे रहा है.