लंदन की सड़कों पर खुलेआम घूमता नजर आया नीरव मोदी

भारत की जांच एजेंसी जिस भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तलाश कर रही हैं. वो लंदन की सड़कों पर खुलेआम घूम रहा है. बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी पहली बार लंदन की स़ड़कों पर कैमरे में कैद हुआ.

बढ़ी हुई दाढ़ी और जैकेट में नीरव मोदी बेपरवाह होकर घूमता दिखा. जैसे उसे कोई पहचान नहीं पाएगा. लेकिन उसके चेहरे से डर भी साफ नज़र आ रहा है. और वो डर है भारत की जांच एजेंसियों का. जिन्हें नीरव मोदी की तलाश है.

एक अंग्रेजी अखबार के संवाददाता ने नीरव मोदी से कई सवाल किए, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जबाव नहीं दिया. वो केवल नो कमेंट बोलता रहा.

बता दें कि भारतीय जांच एजेंसी नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी हैं. लेकिन यूके के अधिकारियों की ओर से अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *