भगोड़े अरबपति नीरव मोदी को वापस लाने विफलता को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला किया है.
शनिवार सुबह जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का एक विडियो सामने आया है. जिसमें वो लन्दन की सड़कों पर बेख़ौफ घूमता नजर आया रहा है. यह विडिओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस ने ट्विटर पर पूछा कि मोदी सरकार नीरव मोदी को ट्रैक करने में क्यों विफल रही जब एक पत्रकार भी ऐसा करने में कामयाब रहा.
कांग्रेस ने ट्वीट किया कि पत्रकार नीरव मोदी को पकड़ने में कामयाब हुए. मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पाई? मोदी किसकी रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं? अपने आपको, नीरव मोदी या उन्हें भागने वाले लोग को?
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्विटर पर केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि देश का ₹23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ. फिर PM के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में ₹73Cr के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ, बुझो, मैं कौन हूँ, अरे छोटा मोदी, और कौन! जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का!! मोदी है तो मुमकिन है!!!
देश का ₹23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ,
बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ,
फिर PM के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ,
लंदन में ₹73Cr के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ,
बुझो, मैं कौन हूँ,
अरे छोटा मोदी, और कौन!
जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का!!
मोदी है तो मुमकिन है!!! https://t.co/NdzDzq0JXM
Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 9, 2019
वहीँ बीजेपी का कहना है कि सरकार नीरव मोदी को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने नीरव मोदी को पैसे दिये थे. हमारी सरकार के डर से भाग गया. हम उसे वापस (प्रत्यर्पित) लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.