लोकसभा चुनाव के लिए लालू यादव जेल से ही बांटेंगे टीकट

लोकसभा चुनाव को लेकर राजद ने शनिवार को राज्य और केंद्र के संसदीय बोर्ड के साथ बैठक की जिसमें यह तय किया गया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का चुनाव करेंगे.

इसके बाद अब पार्टी के सभी विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक होगी जिसमें सीटों और उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा होनी है. इसके साथ-साथ पार्टी सुप्रीमो को अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा.

आपको बता दें, पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि बैठक में लालू प्रसाद की जगह रावड़ी देवी को अधिकृत किया जाना था लेकिन पार्टी के लोगों ने इसके लिए लालू को ही चुना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *