पीएम मोदी हमारे डैडी, भारत के डैडी: बीजेपी के साथ गठबंधन पर AIADMK मंत्री

सपा-बसपा गठबंधन में तमिलनाडु के मंत्री टी राजेन्द्र बालाजी ने कहा है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का डैडी नहीं है.

तमिलनाडु के दुग्ध एवं डेयरी विकास मंत्री बालाजी ने कहा कि अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के बाद मोदी ने ही अन्नाद्रमुक का मार्गदर्शन किया है.

विरुथुनगर जिले में पार्टी की बैठक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, अम्मा (जयललिता) के निधन के बाद पीएम मोदी AIADMK को मदद करने और रास्ता दिखाने आगे आए. मोदी हमारे डैडी हैं, इंडिया के डैडी हैं.

दरअसल, मंत्री महोदय से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि जब जयललिता ने बीजेपी से गठबंधन नहीं किया तो मौजूदा AIADMK नेतृत्व इस तरह का गठबंधन कैसे कर रहा है. इस सवाल के जवाब में मंत्री के टी राजेन्द्रन ने कहा कि अम्मा का फैसला अलग था, लेकिन अम्मा जैसी बड़ी शख्सियत की गैरमौजूदगी में मोदी हमारे डैडी हैं, इंडिया के डैडी हैं.

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में बीजेपी और सत्ताधारी एआईएडीएमके के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. इस तहत बीजेपी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो वहीं पट्टाली मक्कल कत्ची (पीएमके) 7 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेगी. पीएमके को राज्यसभा की भी एक सीट मिलेगी. तमिलनाडु और पुदुचेरी की कुल 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और पीएमके को 12 सीट और बाकी बची 28 सीटों पर AIADMK और DMDK चुनाव लड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *