राजशेखरन के साथ कोई व्यक्तिगत कड़वाहट नहीं : थरूर

भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई के वरिष्ठ नेता कुम्मनम राजशेखरन ने शुक्रवार को मिज़ोरम के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है. राजशेखरन के इस्तीफा देने के बाद यह क़यास लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को एस थरूर के खिलाफ मैदान में उतार सकती है. जब एस थरूर से इस बारे में बात गयी तो उनका कहना है कि इसे पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से लड़ाई के रूप में देखा जाएगा. जहां तक श्री राजशेखरन का सवाल है, वह मेरे बेटे के शादी के रिसेप्शन में आने वाले हैं, उनके साथ कोई व्यक्तिगत कड़वाहट नहीं है.

आपको बता दें कि राजशेखरन 2016 में तिरुवनंतपुरम की वटि्टयूरकावू विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. उस वक़्त वे दूसरे स्थान पर रहे थे. जबकि 2014 के लोक सभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम से भाजपा के ओ राजगोपाल दूसरे स्थान पर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *