मुम्बई, 8 मार्च (भाषा):पीएनबी घोटाले में भगोड़े करार दिये गए नीरव पर आज यानि शुक्रवार को कानून का कड़ा चाबुक चला है. इसी कड़ी में आज नीरव मोदी का सी-बीच पर लगभग 30 हजार फीट की जगह मे बना अलिशान बंगला विस्फोटक के इस्तेमाल से ध्वस्त कर दिया गया.
आपको बता दें, नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक से 13,700 करोड़ का उधार लेने के बाद देश छोड़कर भाग चुके हैं जो केंद्र सरकार के कार्यकाल पर बड़े धब्बे के तौर पर देखा जाता रहा है और इसे लेकर विपक्ष भी लगातार केन्द्र सरकार को कठघड़े में खड़े करती आई है.
जानकारी के अनुसार, अब नीरव ब्रिटेन में रह रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से मना कर दिया था.
आपको बता दें, लगभग 100 करोड़ का यह बंगला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मौजूद था जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने पहले ही जब्त कर लिया था. जिसे शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इसमें विस्फोटक लगाकर ध्वस्त कर दिया गया.