कांगड़ा में कड़क आवाज में गरजे राहुल, कहा सेना पर राजनीति कर रहे हैं पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रचार-प्रसार जोरों पर है. इसी बीच सियासी पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी जारी हैं. इसी कड़ी में आज यानि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल के कांगड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा हमला किया.

दरअसल, उन्होंने बीजेपी पर कड़ा प्रहार करते हुए सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये आश्चर्य की बात है कि अर्द्धसैनिक बलों से जुड़े कर्मियों को शहीद का दर्जा नहीं मिलता है.

जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो सीआरपीएफ और बीएसएफ कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा.

उन्होंने पुलवामा हमले के बाद अपनी प्रेस-कॉन्फेंस के वक्तव्य को याद दिलाते हुए कहा कि पुलवामा हमले के दौरान हमने यह साफ कर दिया था कि शहीदों के शहादत पर कोई राजनीति नहीं होगी और इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है.

लेकिन दुख की बात है कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं जबकि विपक्ष अपने वादे पर अब भी डटा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *