उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा फिर से शुरू हो रही है. ऐसे में चार धामों में से एक केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट लगभग छह महीने बंद होने के बाद एक बार फिर से 9 मई को खुलेंगे. दरअसल इस बात की जानकारी महाशिवरात्रि के दिन एक अधिकारी ने दी.
बता दें, केदारनाथ धाम के एक अधिकारी के मुताबिक मंदिर के कपाट 9 मई को सुबह 5:35 पर खोल दिए जाएंगे. वहीं बद्रीनाथ के कपाट को मुहूर्त अनुसार 10 मई को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.
बद्रीनाथ मंदिर को फिर से खोलने के लिए मुहूर्त की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जो कि 10 मई है. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, जिन्हें सामूहिक रूप से चारधाम कहा जाता है,
इसे हर साल अक्टूबर-नवंबर के महीन में बंद कर दिए जाते हैं और 6 महीने के अंतराल के बाद फिर से खोल दिए जाते है. जिसके बाद हर साल यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और चार धाम का दर्शन करते हैं.