ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन: अगले दौर में पहुंचे साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नमेंट के अगले दौर में पहुंच गए हैं. बुधवार को बर्मिंगम में खेले गए अपने पहले राउंड के मुकाबलों में उन्होंने सीधे गेम्स में जीत दर्ज की.

नेहवाल ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर को सिर्फ 35 मिनट में 21-17, 21-18 से हराया. वहीं श्रीकांत ने 30 मिनट चले मैच में फ्रांस के ब्रिस लेवरडेज को 21-13, 21-11 से हराया. बता दें कि स्कॉटिश खिलाड़ी पर ये साइना की लगातार सातवीं जीत थी. अब दूसरे राउंड में साइना का मुकाबला डेनमार्क की लाइन केजर्सफेल्ट से होगा.

श्रीकांत के खेल को लग रहा था कि उन्होंने BWF वर्ल्ड टूर सुपर 1000 इवेंट के लिए अच्छी तैयारी की है. उन्हें लेवरडेज के खिलाफ लय पकड़ने में थोड़ा टाइम जरूर लगा लेकिन इसके बाद उनका खेल अलग नजर आया. अब अगले राउंड में श्रीकांत का मुकाबला एशियन गोल्ड मेडलिस्ट इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *