सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर पर हो सकता है फैसला

सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मसलों पर विचार होगा. पहला मामला है राम मंदिर, अयोध्या का. सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि मंदिर, मस्जिद विवाद मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं. दूसरा मसला है राफेल डील का. जिसको लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है. इससे पहले सरकार को 36 राफेल विमान खरीद मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगा कि अयोध्या के राम मंदिर और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सुझाव दिया था कि दोनों पक्षकार बातचीत का रास्ता निकालने पर विचार करे. अगर एक फीसदी भी बातचीत की गुंजाइश है तो उसका प्रयास होना चाहिए.

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्ष इस मामले में अदालत को अपने मत से अवगत कारएं और मामले में बुधवार को अदालत फैसला लेगी कि मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं. हालांकि इस दौरान मुस्लिम पक्षकारों के वकील का कहना था कि वह इसके लिए प्रयास कर सकते हैं लेकिन राम लला विराजमान के वकील ने कहा था कि पहले ही इसके प्रयास हो चुके हैं और मध्यस्थता की संभावना नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *