एयरस्ट्राइक को लेकर छिड़ी ट्विटर पर जंग

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर की गई एयर स्ट्राइक पर सियासी घमासान अब भी जारी है. एक तरफ बीजेपी इसे अपने सरकार के बड़े उपलब्धियों के रुप में दिखा रही है तो वहीं, विपक्षी नेता इस एयरस्ट्राइक पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है.

इसी कड़ी में सोमवार को किये गए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के एक ट्विट का ट्विट का जवाब देते हुए केंद्रिय मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने लिखा -कपिल सिब्बल जी, आप हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियों से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर भरोसा कर रहे हैं? जब आपने लिखा कि एयरस्ट्राइक में कोई नुकसान नहीं हुआ तो आप काफी खुश नज़र आ रहे हैं? और सर, ईवीएम के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए आप लंदन चले गए थे, क्या आप इन सबूतों के लिए बालाकोट जाएंगे.

आपको बता दें, सोमवार को कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने दुनिया की बड़ी मीडिया कंपनीयों का हवाला देते हुआ कि बालाकोट में कोई आतंकी नहीं मारा गया. तो क्या ये सभी पाक के समर्थक हैं? या आप आतंकवाद का राजनीतिकरण कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *