उत्तर प्रदेश महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने की कोशिश एक बार फिर से विफल हो गई है. कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की ओर से 2 से बढ़ाकर 9 सीटें देने के ऑफर को ठुकरा दिया है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इस विफलता के बाद भी कांग्रेस को शामिल करने की कोशिश जारी है और सहमति बनाने के लिए चर्चा की जा रही है.
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आते ही उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण बदल गया है. सूबे में सपा और बसपा ने जिस कांग्रेस को गठबंधन से बाहर कर दिया था, अब उसको शामिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं.
सपा-बसपा महागठबंधन ने कांग्रेस को जितनी सीट देने का ऑफर दिया है, उस पर कांग्रेस राजी नहीं है और ज्यादा सीटों की मांग कर रही है. बताया जा रहा है कि यूपी गठबंधन में कांग्रेस को भी लाने के लिए अब भी बातचीत जारी है.