हम फाइटर पायलट की फिटनेस के साथ चांस नहीं ले सकते: बीएस धनोआ

एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने सोमवार को कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान फिर से उड़ान भरेंगे, जब वह फ़ाइटर जेट उड़ाने के लिए फिट होंगे. बीएस धनोआ का बयान भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस आने के बाद आया है.

जब उनसे पूछा गया कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान फाइटर जेट कैसे उड़ाएंगे, तो बीएस धनोआ ने कहा, वह उड़ान भरेंगे या नहीं यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

अभिनंदन उड़ान भरेंगे या नहीं, यह उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करता है. पोस्ट इजेक्शन के दौरान, उसका मेडिकल चेकअप हुआ है. जो भी इलाज की आवश्यकता होगी, वह दिया जाएगा. एक बार जब हम उनकी मेडिकल फिटनेस प्राप्त कर लेंगे, उसके बाद वो फाइटर कॉकपिट में जा सकते हैं

Air Chief Marshal BS Dhanoa:Whether he (Wing Commander #Abhinandan) flies or not depends on his medical fitness. Thats why post ejection, he has undergone medical check. Whatever treatment required, will be given. Once we get his medical fitness, he will get into fighter cockpit pic.twitter.com/2ykp5aon3h
ANI (@ANI) March 4, 2019

यह पूछे जाने पर कि क्या विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को एक ही स्क्वाड्रन में रखा जाएगा, आईएएफ प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि यह उनकी मेडिकल रिकवरी पर निर्भर करता है.

बीएस धनोआ ने कहा कि भारतीय वायु सेना फाइटर पायलट की फिटनेस के साथ हम कोई चांस नहीं लेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *